शिर्डी के साँई बाबा जी की समाधी और बूटी वाड़ा मंदिर में दर्शनों एंव आरतियों का समय....

"ॐ श्री साँई राम जी
समाधी मंदिर के रोज़ाना के कार्यक्रम

मंदिर के कपाट खुलने का समय प्रात: 4:00 बजे

कांकड़ आरती प्रात: 4:30 बजे

मंगल स्नान प्रात: 5:00 बजे
छोटी आरती प्रात: 5:40 बजे

दर्शन प्रारम्भ प्रात: 6:00 बजे
अभिषेक प्रात: 9:00 बजे
मध्यान आरती दोपहर: 12:00 बजे
धूप आरती साँयकाल: 5:45 बजे
शेज आरती रात्री काल: 10:30 बजे

************************************

निर्देशित आरतियों के समय से आधा घंटा पह्ले से ले कर आधा घंटा बाद तक दर्शनों की कतारे रोक ली जाती है। यदि आप दर्शनों के लिये जा रहे है तो इन समयों को ध्यान में रखें।

************************************

Wednesday, 13 February 2019

साँई राम जपो साँई राम देखो


ॐ सांई राम


साँई राम  अपनी कृपा से मुझे भक्ति दे ..
साँई राम  अपनी कृपा से मुझे शक्ति दे ..

नाम जपता रहूँ काम करता रहूँ ..
तन से सेवा करूँ मन से संयम कर्रूँ ..
नाम जपता रहूँ काम करता रहूँ ..
श्री साँई राम जय साँई राम जय जय साँई राम ..


साँई राम जपो साँई राम देखो साँई राम जपो साँई राम देखो साँई
राम के भरोसे रहो . साँई राम काज करते रहो साँई राम के भरोसे रहो ..
साँई राम जपो साँई राम देखो साँई राम  के भरोसे रहो .. 
साँई राम काज करते रहो साँई राम  को रिझाते रहो ..

लोभ की नागिन डस न ले तुजे 
तू ले साँईं का नाम
वरना एक दिन ले बैठेगी
ये तेरे प्राण
साँईं नाम खुद मंगलकारी,
विघ्न हरे सब पातकहारी

Tuesday, 12 February 2019

दहेज़ के खिलाफ हमारी आवाज़ ..... साडा हक... ऐथे रख !!



दहेज़ के खिलाफ हमारी आवाज़ ..... साडा हक... ऐथे रख !!

ॐ सांई राम

दहेज़ प्रथा के खिलाफ एक नारा
हम अपने मानव जीवन में स्त्री या पुरुष, बाल या प्रौढ़ किसी भी अवस्था में 
क्यों ना हो ....


एक बात तो तय है की, या तो हम ईश्वरिये शक्ति को मानते है या नहीं मानते ...
उस ईश्वरिये शक्ति का कोई मज़हब नहीं, कोई जात नहीं, कोई आकार नहीं, वह तो अनंत 
है एवं सभी का स्वामी है|


परन्तु एक बात हम भूल जाते है की हम सब की रचना करने वाला केवल एक ही है और 
यदि हमे बनाने वाले ने ही हमारी रचना में किसी तरह का भेदनहीं  किया तो फिर हम ही हमारे रचनाकर्ता के साथ भेद भाव क्यों रखते है ...


किसी भी धर्म या जाती में खून का रंग तो लाल ही होता है |
आसमान भी किसी धर्म को देख कर अपना रंग तो नहीं बदलता |
वायु मज़हब का फर्क देख कर रुख नहीं बदलती |
वादियाँ अपनी सुन्दरता में फर्क नहीं आने देती |
पानी हिन्दू-मुसलमान को अपना स्वाद अलग-अलग ज्ञात नहीं करवाता |
और यही ईश्वरिये क़ानून सिर्फ हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि सारे संसार में 
लागू है |


सिर्फ फर्क इतना है की इश्वर के हाथ की कठपुतली बन कर चलने वाला ये मानव शरीर,
स्वयं को ईश्वरिये शक्ति से भी अधिक बलशाली मानता है, जबकि वो इस बात से भली भाँती परिचित है की उसकी हैसियत मिटटी से अधिक नहीं है बल्कि कई गुना कम ही है |

आज आप अपने इश्वर को साक्षी मान कर अपने आप से वायदा करें की आप भले ही दुनिया 
के हजारो साल पुरानी, इस समाज की एक दीवार तो आज गिरा कर ही रहेंगे और वह दुनिया की सबसे गन्दी और घिनौनी दीवार है दहेज़ की |


आज आप किसी की बेटी को यदि अपनी बहु के रूप में अपनाने के लिए दहेज़ की मांग 
कर भी रहे है, तो यह बात तय है की लगभग उसका दुगना आप को अपनी बेटी के दहेज़ के लिए भी संजो कर रखना पड़ेगा|


यदि आज कोई अपनी बहु को दहेज़ के कारण जिंदा जला कर या ख़ुदकुशी के लिए मजबूर 
भी कर रहा है तो यह बात जान लो, की इश्वर हमारे सभी कर्मो का लेखा-झोखा रखता है और उसके न्याय में ज़रा भी रहम की गुंजाइश नहीं होती....


आज हम आप से बस इतना ही चाहते है बस कुछ पालो के लिए अपने मज़हब को भूल कर,
इस दहेज़ रुपी बिमारी का अंत करने के लिए एक हो जाए..

एक युवा मोर्चे का हिस्सा बने, दहेज़ लेने वालों और देने वालो का नाम जग में 
उजागर करे, ठीक वैसे ही जैसा की आज कल लोग दुसरो की गाड़ियों की तसवीरें खीच कर फेसबुक पर, दिल्ली ट्रेफिक पुलिस के पेज पर डालना अपना दायित्व समझते है |


क्या इस बिमारी से भी लड़ना आपका दायित्व नहीं है |

चलो आज देखें की कितने लोगो के जवाब हमारी इस आवाज़ के हक में आते है |

हम एक है, तो नेक क्यों नहीं |

दहेज़ के खिलाफ हमारी आवाज़ .....
साडा हक...
ऐथे रख !!

अपना जिगर का टुकड़ा देना दहेज़ देने से लाखो गुणा ऊँचा फैसला है ||

हमारा उद्देश्य किसी की निजी सोच को ठेस पहुचना बिलकुल नहीं है और यदि हमारी 
सोच से किसी को कोई आपत्ति है तो ...


हम क्षमाप्रार्थी है.. पर आइना सच्चा चेहरा ही दिखाता है ...

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Monday, 11 February 2019

साईं का प्यार


साँई राम


किसी को अपनी दौलत पर नाज़ होता है ,
किसी को अपनी शौहरत पर नाज़ होता है,

मगर जिसे मिलता है साईं का प्यार,
उसे अपनी किस्मत पर नाज़ होता है ||


“Remember, all stones are not diamonds.
But all diamonds are stones.
You must know how to distinguish,
respect & cherish good things in life.” 

Have a great day....

Thanks & Regards...........?

Sunday, 10 February 2019

श्री साई बावनी

ॐ सांई राम


श्री साई बावनी 

जय ईश्वर जय साई दयाल, तू ही जगत का पालनहार,

दत्त दिगंबर प्रभु अवतार, तेरे बस में सब संसार!

ब्रम्हाच्युत शंकर अवतार, शरनागत का प्राणाधार,

दर्शन देदो प्रभु मेरे, मिटा दो चौरासी फेरे !

कफनी तेरी एक साया, झोली काँधे लटकाया,

नीम तले तुम प्रकट हुए, फकीर बन के तुम आए !

कलयुग में अवतार लिया, पतित पावन तुमने किया,

शिरडी गाँव में वास किया, लोगो को मन लुभा लिया!

चिलम थी शोभा हाथों की, बंसी जैसे मोहन की,

दया भरी थी आंखों में, अमृतधारा बातों में!

धन्य द्वारका वो माई, समां गए जहाँ साई,

जल जाता है पाप वहाँ , बाबा की है धुनी जहाँ!

भुला भटका में अनजान, दो मुझको अपना वरदान,

करुना सिंधु प्रभु मेरे , लाखो बैठे दर पर तेरे!

जीवनदान श्यामा पाया, ज़हर सांप का उतराया!

प्रलयकाल को रोक लिया, भक्तों को भय मुक्त किया,

महामारी को बेनाम किया, शिर्डिपुरी को बचा लिया!

प्रणाम तुमको मेरे इश , चरणों में तेरे मेरा शीश,

मन को आस पुरी करो, भवसागर से पार करो!

भक्त भीमाजी था बीमार, कर बैठा था सौ उपचार,

धन्य साई की पवित्र उदी, मिटा गई उसकी शय व्याधि!

दिखलाया तुने विथल रूप, काकाजी को स्वयं स्वरूप,

दामु को संतान दिया, मन उसका संतुशत किया!

कृपाधिनी अब कृपा करो, दीन्दयालू दया करो,

तन मन धन अर्पण तुमको, दे दो सदगति प्रभु मुझको!

मेधा तुमको न जाना था, मुस्लिम तुमको माना था,

स्वयं तुम बन के शिवशंकर, बना दिया उसका किंकर!

रोशनाई की चिरागों में, तेल के बदले पानी से,

जिसने देखा आंखों हाल, हाल हुआ उसका बेहाल!

चाँद भाई था उलझन में, घोडे के कारण मन में,

साई ने की ऐसी कृपा , घोडा फिर से वह पा सका!

श्रद्धा सबुरी मन में रखों, साई साई नाम रटो ,

पुरी होगी मन की आस, कर लो साई का नित ध्यान !

जान का खतरा तत्याँ का , दान दिया अपनी आयु का,

ऋण बायजा का चुका दिया, तुमने साई कमाल किया!

पशुपक्षी पर तेरी लगन, प्यार में तुम थे उनके मगन,

सब पर तेरी रहम नज़र , लेते सब की ख़ुद ही ख़बर!

शरण में तेरे जो आया , तुमने उसको अपनाया,

दिए है तुमने ग्यारह वचन, भक्तो के प्रति लेकर आन!

कण-कण में तुम हो भगवान, तेरी लीला शक्ति महान,

कैसे करूँ तेरे गुणगान , बुद्धिहीन मैं हूँ नादान!

दीन्दयालू तुम हो हम सबके तुम हो दाता ,

कृपा करो अब साई मेरे , चरणों में ले ले अब तुम्हारे!

सुबह शाम साई का ध्यान , साई लीला के गुणगान,

दृढ भक्ति से जो गायेगा , परम पद को वह पायेगा!

हर दिन सुबह शाम को, गाए साई बवानी को,

साई देंगे उसका साथ , लेकर हाथ में हाथ!

अनुभव त्रिपती के यह बोल, शब्द बड़े है यह अनमोल,

यकीन जिसने मान लिया , जीवन उसने सफल किया !

साई शक्ति विराट स्वरूप , मन मोहक साई का रूप,

गौर से देखों तुम भाई, बोलो जय सदगुरु साई!

॥अनंत कोटी ब्रम्हांड नायक राजाधिराज योगीराज परंब्रम्हं श्री सच्चिदानंद सदगुरू श्री साईनाथ महाराज की जय॥

॥श्री सच्चिदानन्द सदगुरु साईनाथ महाराज की जय ॥

॥श्री सदगुरु साईनाथपर्णमस्तु । शुभं भवतु ॥

Saturday, 9 February 2019

शिर्डी के साँईं बाबा जी की प्रार्थना

ॐ सांई राम

शिर्डी साईं बाबा स्तोत्र
जय  जय साईं राम रामेश्वर ll
जय जय जगपावन परमेश्वर  ll
जय जय सर्वकला सर्वेश्वर ll
जय जय करूणाकर करुणेश्वर ll
आनंद दाता आनंदेश्वर ll

शिर्डी साईं बाबा प्रार्थना
ज्या ज्या ठिकाणी मन जाय माझे l
त्या त्या ठिकाणी निजरूप तुझे l
मी मस्तक ठेवितो ज्या ठिकाणी l
तेथेच सद्गुरू तुझे चरण दोन्ही ll

करचरणकृतं वाक्कायजं कर्मजं वा l
श्रवणनयनजं वा मानसं वाsपराधम् l
विदितमविदितं वा सर्वमेतत्क्षमतस्व l
जय जय करुणाब्धे (श्रीप्रभो साईनाथ) ll १ ll
ll श्री सच्चिदानंद सद्गुरु साईनाथ महाराज की जय ll
ll 
राजाधिराज योगिराज श्री अक्कलकोट

स्वामी महाराज की जय ll
ll 
श्री नरसिंहस्वामी महाराज की जय 
ll
ll 
श्री राधाकृष्ण स्वामी महाराज की जय 
ll
ll 
गुरुदेव दत्त ll

शिर्डी माझे पंढरपुर l साईबाबा रमावर ll १ ll
शुद्ध भक्ति चंद्रभागा l भाव पुंडलीकजागा ll २ ll
या हो या हो अवधेजन l करा बाबांसी वंदन ll ३ ll
गणू म्हणे बाबा साई l धावं पाव माझे आई ll ४ ll

आसही तुझी फार लागली l
दे दयानिधि बुद्धि चांगली l
देऊ तू नको दुष्ट वासना l
तुचि आवरी आमुच्या मना ll
रहम नजर करो,अब मोरे  साईं l
तुम वीन नहीं मुझे मा बाप भाई l
मैं अंधा हूं बंदा तुम्हारा ll
मैं ना जानूं, अल्लाइलाही ll रहम.ll १ ll
खाली जमाना मैंने गमाया,
साथी आखरका किया न कोई ll रहम.ll २ ll
अपने मशिदका झाडू गणू है,
मालिक हमारे, तुम बाबा साई ll रहम.ll ३ ll

For Donation

For donation of Fund/ Food/ Clothes (New/ Used), for needy people specially leprosy patients' society and for the marriage of orphan girls, as they are totally depended on us.

For Donations, Our bank Details are as follows :

A/c - Title -Shirdi Ke Sai Baba Group

A/c. No - 200003513754 / IFSC - INDB0000036

IndusInd Bank Ltd, N - 10 / 11, Sec - 18, Noida - 201301,

Gautam Budh Nagar, Uttar Pradesh. INDIA.

बाबा के 11 वचन

ॐ साईं राम

1. जो शिरडी में आएगा, आपद दूर भगाएगा
2. चढ़े समाधी की सीढी पर, पैर तले दुःख की पीढ़ी कर
3. त्याग शरीर चला जाऊंगा, भक्त हेतु दौडा आऊंगा
4. मन में रखना द्रढ विश्वास, करे समाधी पूरी आस
5. मुझे सदा ही जीवत जानो, अनुभव करो सत्य पहचानो
6. मेरी शरण आ खाली जाए, हो कोई तो मुझे बताए
7. जैसा भाव रहे जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मनका
8. भार तुम्हारा मुझ पर होगा, वचन न मेरा झूठा होगा
9. आ सहायता लो भरपूर, जो माँगा वो नही है दूर
10. मुझ में लीन वचन मन काया, उसका ऋण न कभी चुकाया
11. धन्य-धन्य व भक्त अनन्य, मेरी शरण तज जिसे न अन्य

.....श्री सच्चिदानंद सदगुरू साईनाथ महाराज की जय.....

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः॒ स्वः॒
तत्स॑वितुर्वरे॑ण्यम्
भ॒र्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि।
धियो॒ यो नः॑ प्रचो॒दया॑त्॥

Word Meaning of the Gayatri Mantra

ॐ Aum = Brahma ;
भूर् bhoor = the earth;
भुवः bhuwah = bhuvarloka, the air (vaayu-maNdal)
स्वः swaha = svarga, heaven;
तत् tat = that ;
सवितुर् savitur = Sun, God;
वरेण्यम् varenyam = adopt(able), follow;
भर्गो bhargo = energy (sin destroying power);
देवस्य devasya = of the deity;
धीमहि dheemahi = meditate or imbibe

these first nine words describe the glory of Goddheemahi = may imbibe ; pertains to meditation

धियो dhiyo = mind, the intellect;
यो yo = Who (God);
नः nah = our ;
प्रचोदयात prachodayat = inspire, awaken!"

dhiyo yo naha prachodayat" is a prayer to God


भू:, भुव: और स्व: के उस वरण करने योग्य (सूर्य) देवता,,, की (बुराईयों का नाश करने वाली) शक्तियों (देवता की) का ध्यान करें (करते हैं),,, वह (जो) हमारी बुद्धि को प्रेरित/जाग्रत करे (करेगा/करता है)।


Simply :

तीनों लोकों के उस वरण करने योग्य देवता की शक्तियों का ध्यान करते हैं, वह हमारी बुद्धि को प्रेरित करे।


The God (Sun) of the Earth, Atmosphere and Space, who is to be followed, we meditate on his power, (may) He inspire(s) our intellect.