ॐ सांई राम
अज मेरे घर लगियां ने रौनकां
मै ताँ साईं दा दर्शन पाया है
आओ मिल के नाचिये गाईये
अज मेरे घर साईं आया है
फुल्लां नाल दरबार सजाया
चम चम करदा चोला पाया
मत्थे ते मुकुट सजाया है
अज मेरे घर साईं आया है
दूरों दूरों संगतां आईयां
साईं चरणां विच भेंट लियाईयाँ
साईं झोलियाँ भरण लई आया है
अज मेरे घर साईं आया है
जिस ने साईं अगे सीस झुकाया
अपने दिल दा हाल सुनाया
मेहरां दा मीह वरसाया है
अज मेरे घर साईं आया है
भजन माला प्रस्तुति बहन रविंदर जी के कर कमलों द्वारा
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
ॐ सांई राम
भवदधि तारक दीन सहाई, साईं का सुमिरन है सुखदाई
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
पारसमणि साईं के चरण हैं तन निरोग मन शुद्ध करण हैं
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं दयालु जिन पर होते, उनके सभी पापों को धोते
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
जिनका कवच साईं बन जाते, संकट उनके निकट न आते
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
कोई कहे साईं शिव त्रिपुरारी, कोई कहे राम कोई गिरधारी
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं में सारे देव समाये, जो जिसे ढूंढें वो उसे पाये
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं के द्वार सा द्वार न कोई, ऐसा अपरम्पार न कोई
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
जो है शिर्डी के कण कण में, वोही बसे भक्तों के मन में
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं कृपा जिन्हें मिल जाती, उनपे कोई भी आँच ना आती
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
दृष्टि दया की जिन पर होती, वो कंकर बन जाते मोती
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
जब वो अलौकिक कला दिखाते, पानी से भी दीप जलाते
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
अष्ट सिद्धियाँ साईं के वश में, चार पदारथ दिव्य दरश में
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
पतितों को साईं कुन्दन करते, माटी छूकर चन्दन करते
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं जगपालक साईं जगवन्दन, काटते दुःख संताप के बन्धन
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं महायोगी, साईं महाज्ञानी, पूर्णब्रह्म वांछित वरदानी
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
अभयदान साईं देते जिनको, यम का भय नहीं व्यापे तिनको
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
मोक्षदायनी साईं की भक्ति, शक्तिहीन को देती शक्ति
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं है अमृत की धारा, जो चाखे उसे जग लगे खारा
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
शिर्डी में है जो सुखराशि, ना वो मथुरा ना वो काशी
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
जो नहीं मिलता यज्ञ हवन से, पुण्य वो मिले साईं दर्शन से
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
जो फल चारों धाम से मिलता, वो साईं के नाम से मिलता
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
दीनबन्धु साईं कहलाते, दीनों के दुःख कष्ट मिटाते
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं की चौखट टेक के माथा, स्वर्ग के जैसा सुख मिल जाता
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं में रब है रब में साईं, ध्यान से देखो सब में साईं
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
दिव्य रसायन साईं विभूति, जो जो मलते उन्हें व्याधि न छूती
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं की धुन में जो खो जाते, रंक से वो राजा बन जाते
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं साथी रात और दिन के, साईं का नाम न लो गिन गिन के
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
साईं जैसा सन्त न कोई, साईं कथा का अन्त न कोई
जय साईं राम ॐ जय साईं श्याम, मंगलमूर्ति सकल सुख धाम
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
ॐ सांई राम
गुरु-स्मरण का महत्व
गुरु की अलोक-रश्मि सबमे है ! उनका स्मरण करने से व्यक्ति उनके प्रभा-मंडल से जुड़ता है!
उनका स्मरण करते ही वह स्वयं उनकी भाव-तरंग से जुड़ जाता है! गुरु का भाव भक्त को आवेशित करता है और उस समय मन को सांसारिक संकल्प, जो की चित्त
को अस्थिर करते है, उनको नष्ट करता है, क्योंकि गुरु का प्रभा मण्डल बहुत शक्तिशाली होता है! बाबा ने कहा था कि :-
1 "जो कोई अनन्य भाव से मेरी शरण आता है, और जो श्रधा पूर्वक मेरा पूजन, निरंतर स्मरण और मेरा ही ध्यान करता है, उसको मैं मुक्ति प्रदान कर देता हूँ"
2 "जो नित्य प्रति मेरा नाम स्मरण और पूजन कर मेरी कथाओ और लीलाओं का प्रेमपूर्वक मनन करते है, ऐसे भक्तो में सांसारिक वासनाएं और अज्ञान-रुपी
पर्ववृतियाँ कैसे ठहर सकती है"
3 "जब और जहाँ भी तुम मेरा स्मरण करोगे में हमेशा तुम्हारे साथ रहूँगा"
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
ॐ सांई राम
ना मैं जप जानूं ना मैं तप जानूं
तेरे चरणों में ध्यान लग जाए
तो में तर जाऊं,
साईं तर जाऊं,
हे साईं तर जाऊं
पाप कर्मों का बोझ तडपाये
नाम जपने से मन ये घबराये
श्रद्धा सबुरी का ज्ञान मिल जाए
तो में तर जाऊं,
साईं तर जाऊं,
हे साईं तर जाऊं
जाने कैसे ये मनवा भरमाये
कामी क्रोधी ये मन तो ललचाये
तेरी किरपा का दान मिल जाए
तो में तर जाऊं,
साईं तर जाऊं,
हे साईं तर जाऊं
तेरी ज्योति से जोत मिल जाए
तेरी भक्ति में मन ये रम जाए
तेरा रहमों करम जो मिल जाए
तो में तर जाऊं,
साईं तर जाऊं,
हे साईं तर जाऊ
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
ॐ सांई राम
साईं बोल साईं बोल साईं बोल साईं बोल
कर ले साईं भजन अनमोल
कर ले साईं भजन अनमोल
मनवा बोले साईं साईं
जिह्वा बोले साईं साईं
रज रज में है साईं साईं
कण कण में है साईं साईं
मन तू हो के मगन साईं बोल
कर ले साईं भजन अनमोल
साईं बोल साईं बोल साईं बोल साईं बोल
अखियाँ बोले साईं साईं
आसूं बोले साईं साईं
श्रद्धा बोले साईं साईं
सबुरी बोले साईं साईं
अपने मन की तू अखियों को खोल
कर ले साईं भजन अनमोल
साईं बोल साईं बोल साईं बोल साईं बोल
रोम रोम बोले साईं साईं
आत्मा बोले साईं साईं
धड़कन बोले साईं साईं
जीवन बोले साईं साईं
तेरा मानस जनम अनमोल
कर ले साईं भजन अनमोल
साईं बोल साईं बोल साईं बोल साईं बोल
शिर्डी में है साईं साईं
सारे जगत में साईं साईं
अन्दर देखूं साईं साईं
बाहर देखूं साईं साईं
रख के अपने मन को अडोल
कर ले साईं भजन अनमोल
साईं बोल साईं बोल साईं बोल साईं बोल
यह भजन बहन रविंदर जी के कर कमलों द्वारा रचित है
बाबा कृपा सदैव उन पर बरसती रहे ।
ॐ साईं राम
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
For Donation
For donation of Fund/ Food/ Clothes (New/ Used), for needy people specially leprosy patients' society and for the marriage of orphan girls, as they are totally depended on us.
For Donations, Our bank Details are as follows :
A/c - Title -Shirdi Ke Sai Baba Group
A/c. No - 200003513754 / IFSC - INDB0000036
IndusInd Bank Ltd, N - 10 / 11, Sec - 18, Noida - 201301,
Gautam Budh Nagar, Uttar Pradesh. INDIA.
बाबा के 11 वचन
ॐ साईं राम
1. जो शिरडी में आएगा, आपद दूर भगाएगा
2. चढ़े समाधी की सीढी पर, पैर तले दुःख की पीढ़ी कर
3. त्याग शरीर चला जाऊंगा, भक्त हेतु दौडा आऊंगा
4. मन में रखना द्रढ विश्वास, करे समाधी पूरी आस
5. मुझे सदा ही जीवत जानो, अनुभव करो सत्य पहचानो
6. मेरी शरण आ खाली जाए, हो कोई तो मुझे बताए
7. जैसा भाव रहे जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मनका
8. भार तुम्हारा मुझ पर होगा, वचन न मेरा झूठा होगा
9. आ सहायता लो भरपूर, जो माँगा वो नही है दूर
10. मुझ में लीन वचन मन काया, उसका ऋण न कभी चुकाया
11. धन्य-धन्य व भक्त अनन्य, मेरी शरण तज जिसे न अन्य
.....श्री सच्चिदानंद सदगुरू साईनाथ महाराज की जय.....
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः॒ स्वः॒
तत्स॑वितुर्वरे॑ण्यम्
भ॒र्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि।
धियो॒ यो नः॑ प्रचो॒दया॑त्॥
Word Meaning of the Gayatri Mantra
ॐ Aum = Brahma ;
भूर् bhoor = the earth;
भुवः bhuwah = bhuvarloka, the air (vaayu-maNdal)
स्वः swaha = svarga, heaven;
तत् tat = that ;
सवितुर् savitur = Sun, God;
वरेण्यम् varenyam = adopt(able), follow;
भर्गो bhargo = energy (sin destroying power);
देवस्य devasya = of the deity;
धीमहि dheemahi = meditate or imbibe
these first nine words describe the glory of Goddheemahi = may imbibe ; pertains to meditation
धियो dhiyo = mind, the intellect;
यो yo = Who (God);
नः nah = our ;
प्रचोदयात prachodayat = inspire, awaken!"
dhiyo yo naha prachodayat" is a prayer to God
भू:, भुव: और स्व: के उस वरण करने योग्य (सूर्य) देवता,,, की (बुराईयों का नाश करने वाली) शक्तियों (देवता की) का ध्यान करें (करते हैं),,, वह (जो) हमारी बुद्धि को प्रेरित/जाग्रत करे (करेगा/करता है)।
Simply :
तीनों लोकों के उस वरण करने योग्य देवता की शक्तियों का ध्यान करते हैं, वह हमारी बुद्धि को प्रेरित करे।
The God (Sun) of the Earth, Atmosphere and Space, who is to be followed, we meditate on his power, (may) He inspire(s) our intellect.