शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Sunday, 25 December 2016

साईं वाणी (भाग 6)

ॐ सांई राम


साईं वाणी (भाग 6)
धन्य धन्य श्री साईं उजागर, धन्य धम्य करुना के सागर |

साईं नाम मुद मंगलकारी, विघ्न हरे सब पाठक हारी ||



धन्य धन्य श्री साईं हमारे, धन्य धन्य भक्तन रखवारे |

साईं नाम शुभ शकुन महान, स्वस्ति शान्ति कर शिव कल्याण ||



धन्य धन्य सब जग के स्वामी, धन्य धन्य श्री साईं नमामि |

साईं साईं मन मुख से गाना, मानो मधुर मनोरथ पाना ||



साईं नाम जो जन मन लावे, उस में शुभ सभी बस जावे |

जहाँ हो साईं नाम धुन नाद, वहां से भागे विषम विषाद ||



साईं नाम मन तपन बुझावे, सुधा रस सींच शान्ति ले आवे |

साईं साईं जपिये कर भाव, सुविधा सुविधि बने बनाव ||



छल कपट और झूठ हैं, तीन नरक के द्वार |

झूठ कर्म को छोड़ के करो सत्य व्यवहार ||



जप तप तीरथ ज्ञान ध्यान, सब मिल नहीं साईं सामान |

सर्व व्यापक साईं ज्ञाता, मन वांछित प्राणी फल पाता ||



जहां जगत में आवो जावो, साईं सुमीर साईं को गावो |

साईं सभी में एक सामान,सब रूप को साईं का जान ||



मन में मेरा कुछ नहीं अपना, साईं का नाम सत्य जग सपना |

इतना जान लेहु सब कोय, साईं को भजते साईं का होय ||

===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय जय  साईं===