शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Friday, 23 December 2016

साईं वाणी (भाग 4)

ॐ सांई राम


साईं वाणी (भाग 4)

साईं नाम सुधा रस सागर, साईं नाम ज्ञान गुण आगर |

साईं नाम जप तेज सामान, महा मोह तम हरे अज्ञान ||



साईं नाम धुन आनंद नाद, नाम जपे मन हो विस्माद |

साईं नाम मुक्ति का दाता, ब्रह्मधाम वह खुद पहुँचाता ||



हाथ से करिये साईं का कार, पग से चलिए साईं दे द्वार |

मुख से साईं सुमिरन करिये, चित्त सदा चिन्तन में धरिये ||



कानों से यश साईं का सुनिये, साईं धाम का मार्ग चुनिये |

साईं नाम पढ़ अमृतवाणी, साईं नाम धुन सुधा समानी ||



आप जपो औरों को जपावो, साईं धुनी को मिलकर गावो |

साईं नाम का सुन कर गाना, मन अलमस्त बने दीवाना ||



पल पल उठे साईं तरंग, चढ़े नाम का गूढ़ा रंग |

साईं कृपा है उच्चतर योग, साईं कृपा है शुभ संयोग ||



साईं कृपा सब साधन मर्म, साईं कृपा सयम सत्य धर्मं |

साईं नाम का मन में बसाना, सुपथ साईं कृपा का है पाना ||

 
मन में साईं धुन जब फिरे, साईं कृपा तब ही अवतरे |
रहूँ मैं साईं नाम में लीन, जैसे जल में मीन अदीन ||



साईं नाम को सिमरिये, साईं साईं इक तार |


परम पाठ पावन परम, करता भाव से पार ||

===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय जय  साईं===