शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Wednesday, 17 August 2022

साईं वाणी (भाग 4)

ॐ सांई राम


साईं वाणी (भाग 4)

साईं नाम सुधा रस सागर, साईं नाम ज्ञान गुण आगर |
साईं नाम जप तेज सामान, महा मोह तम हरे अज्ञान ||

साईं नाम धुन आनंद नाद, नाम जपे मन हो विस्माद |
साईं नाम मुक्ति का दाता, ब्रह्मधाम वह खुद पहुँचाता||


हाथ से करिये साईं का कार, पग से चलिए साईं दे द्वार|
मुख से साईं सुमिरन करिये, चित्त सदा चिन्तन में धरिये||


कानों से यश साईं का सुनिये, साईं धाम का मार्ग चुनिये |
साईं नाम पढ़ अमृतवाणी, साईं नाम धुन सुधा समानी||

आप जपो औरों को जपावो, साईं धुनी को मिलकर गावो|
साईं नाम का सुन कर गाना, मन अलमस्त बने दीवाना||


पल पल उठे साईं तरंग, चढ़े नाम का गूढ़ा रंग |
साईं कृपा है उच्चतर योग, साईं कृपा है शुभ संयोग ||

साईं कृपा सब साधन मर्म, साईं कृपा सयम सत्य धर्मं|
साईं नाम का मन में बसाना, सुपथ साईं कृपा का है पाना||


मन में साईं धुन जब फिरे, साईं कृपा तब ही अवतरे|
रहूँ मैं साईं नाम में लीन, जैसे जल में मीन अदीन||

साईं नाम को सिमरिये, साईं साईं इक तार |

परम पाठ पावन परम, करता भाव से पार ||

ॐ  साईं  श्री  साईं  जय जय  साईं