शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Monday, 24 January 2022

साँईं का गुनगान करेगा हम सब का कल्याण

 ॐ सांँई राम



मिल के कर लो
खुल के कर लो
साँईं का गुनगान
साँईं का गुनगान करेगा
हम सब का कल्याण


सुबह शाम साँईं की आरती उतार लो
साँईं की भक्ति से ख़ुद को संवार लो
मानो कहना नहीं तो वरना

रहेंगे भटकते प्राण


सच्चे मन से जो साँईं दरबार में आया
जो भी कामना की है उसने वो पाया
साँईं कृपा से हो जाते हैं
निर्धन भी धनवान
भक्तों की सुनते सदा मन की पुकार साँईं
झोलियों में भरते सदा अपना प्यार साँईं
हर सुख का दाता है जग में साँईं का ध्यान

मिल के कर लो
खुल के कर लो
साँईं का गुनगान
साँईं का गुनगान करेगा
हम सब का कल्याण