शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Sunday, 26 December 2021

हे साईं इक करिश्मा दिखा दे, सब के दिलों में प्यार बसा दे....

 ॐ सांई राम जी



हे साईं इक करिश्मा दिखा दे
सब के दिलों में प्यार बसा दे,
नफरत का नामों निशा मिटा दे!
कोई किसी का दिल न दुखाएं
कोई किसी को न सताएं
हर कोई किसी के काम आए
न कोई रोए न तिलमिलाए
सिर्फ प्यार ही प्यार दिखाए
आँखों में न आँसू आए
केवल चहरे खिलखिलाएं
हे साईं ऐसा करिश्मा दिखा दे
सदा के लिए न सही, बस
इक दिन के लिए ही दिखा दे!!!........