शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Wednesday, 15 January 2020

साँई अरदास

ॐ सांई राम



सदा  सदा  साईं  पिता  मन  में  करो  निवास,
सच्चे  हृदय  से  करूँ  ये  तुमसे  ये  अरदास,
कारण कर्ता आप  हो  सब  कुछ  तुम्हारी  दात,
साईं  भरोसे  मैं  रहूँ  तुम  हो  पिता  और  मात,
विषयों  में  लीन  हूँ  पापों  का  नहीं  अंत,
फिर  भी  तेरा  हूँ  रख  लेयो  भगवंत,
राख  लेयो  हे  राखनहारे  साईं  गरीब  नवाज़,
तुझ  बिन  तेरे  बाल  के  कौन  सवारे  काज,
दया  करो  दया  करो  दया  करो  मेरे  साईं,
तुझ  बिन  कौन  है  बाबा  इस  जग माहि,
मैं  तो  कुछ  भी  हूँ  नहीं  सब  कुछ  तुम  हो  नाथ,
बच्चे  के  सर्वस्व  प्रभु  सदा  रहो  मेरे  साथ,

|| श्री साईंनाथ  महाराज  की  जय ||
-: आज का साईं सन्देश :-

अन्तस से चाहो मुझे,
लीला सुनता होय ।
परमानंदी वह बने,
 चिर संतोषी होय ।।

भाव अनन्या भक्त जो,
मेरे में चित ले ।
सुमिरन कर ले ध्यान से,
वह मुक्ति पा जाय ।।
  

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.