शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Wednesday, 12 June 2019

साँई दीदार तेरा हो जाए हम पे उपकार तेरा हो जाए





साँई दीदार तेरा हो जाए
हम पे उपकार तेरा हो जाए

मेरी क्या सबकी ये तमन्ना है
सारा संसार तेरा हो जाए

देखलें तुझको ग़र चमन वाले
फूल क्या ख़ार तेरा हो जाए

इससे पहले कि ले वो हमसे हिसाब
हर गुनहगार तेरा हो जाए

तेरा घरबार मेरा हो बैठा
मेरा घरबार तेरा हो जाए

तूने बाँटा है प्यार लाखों में
मुझसे भी प्यार तेरा हो जाए

ये दुआ है कि एक बार नहीं
साँई हरबार तेरा हो जाए