शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Sunday, 1 April 2018

हम भक्तो को दे दे यह प्यार भरी सौगातें |

ॐ साईं राम


तेरे दर पे आया में बनके भिखारी,
दे दे या ठुकरा दे यह मर्ज़ी तुम्हारी |
दुनिया ने मुझको बिसराया,
आखिर तेरे द्वारे आया |
अपना ले हे देव दयालु,
चरणों में तेरे शीश झुकाया |

तरस रहे हैं तेरे प्यार को,
भक्तों से क्यों  रूठे हो |
वादा करके भूल गए तुम
साईं बड़े ही झूठे हो |
प्यासे जीवन में कर दे
तू खुशियों की बरसातें |
हंसकर कर ले साईं
भक्तों से दो बाते |
हम  भक्तो  को दे दे
यह  प्यार  भरी  सौगातें |