शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Monday, 5 September 2016

दर पे जब बुला लिया साईंनाथ ने

ॐ सांई राम



दर पे जब बुला लिया साईंनाथ ने,
सारा गम भुला दिया साईंनाथ ने
साईंनाथ .....  साईंनाथ


आ गया चरण में जो भी मजबूर
उसका दुःख मिटा दिया साईंनाथ ने
साईंनाथ .....  साईंनाथ

हिन्दू और मुसलमाँ थे जो दूर दूर
दोनों को मिला दिया साईंनाथ ने
साईंनाथ .....  साईंनाथ

 थे जो बुरे लोगों ने सच्चाई का
रास्ता दिखा दिया साईंनाथ ने
साईंनाथ .....  साईंनाथ

कितनों को सवारा अपने प्यार से
गिरतों को उठा लिया साईंनाथ ने
साईंनाथ .....  साईंनाथ

दर पे जब बुला लिया साईंनाथ ने,
सारा गम भुला दिया साईंनाथ ने
साईंनाथ .....  साईंनाथ

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.