शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Saturday, 4 June 2016

साँई कैसा तेरा ये विधान

ॐ सांई राम



 सब दिन एक समान
हे साँई बाबा हे साँई बाबा
 साँई कैसा तेरा ये विधान
न सब दिन एक समान

इक दिन हरिश्च्न्द्र भरे ख़ज़ाना
फिर माँगे कफ़न का दान
न सब दिन एक समान

इक दिन रामचन्द्र चढ़े विमाना
फिर हुआ उनका बनवास
न सब दिन एक समान

इक दिन बालक भयो सयाना
फिर जाकर जरे मसान
न सब दिन एक समान

कहत कबीरा पद निरवाना
जो समझे चतुर सुजान
न सब दिन एक समान

साँई कैसा तेरा ये विधान
न सब दिन एक समान
-: आज का साईं सन्देश :-

साईं लीला श्रवण ही,
सबसे सुगम उपाय ।
मन मंदिर साईं बसा,
मोक्षद्वार खुल जाय ।।

मन लोभी का भटकता,
धन की चिन्ता होय ।
 इसी तरह साईं सदा,
हृदय आपके होय ।।

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.