शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Sunday, 11 November 2012

साईं वाणी (भाग 5)

ॐ सांई राम

साईं वाणी (भाग 5)
 
साईं कृपा भरपूर मैं पाऊँ, प्रथम प्रभु को भीतर लाऊँ |
साईं ही साईं साईं कह मीत, साईं सेकर ले सच्ची प्रीत ||

साईं ही साईं का दर्शन करिये, मन भीतर इक आनंद भरिये |
साईं की जब मिल जाये भिक्षा, फिर मन में कोई रहे न इच्छा ||

जब जब मन का तार हिलेगा, तब तब साईं का प्यार मिलेगा |
मिटेगी जग से आनी जानी, जीवन मुक्त होये यह प्राणी ||

शिर्डी के हैं साईं हरि, तीन लोक के नाथ |

बाबा हमारे पावन प्रभु, सदा के सँगी साथ ||

साईंधुनी जब पकड़े ज़ोर , खींचें साईं प्रभु अपनी ओर |
मंदिर मंदिर बस्ती बस्ती, छा जाये साईं नाम की मस्ती ||

अमृतरूप साईं गुणगान, अमृत कथन साईं व्याख्यान |
अमृत वचन साईं की चर्चा, सुधा सम गीत साईं की अर्चा ||

शुभ रसना वही कहावे, साईं राम जहाँ नाम सुहावे |
शुभ कर्म है नाम कमाई, साईं नाम परम सुखदाई ||

जब जी चाहे दर्शन पाइये, जय जयकार साईं की गाइये |
साईं नाम की धुनी लगाइये, सहज ही भाव सागर तर जाइये ||

बाबा को भजें निरंतर, हर दम ध्यान लगावे |
बाबा में मिल जावे अंत में, जनम सफल हो जावे ||

===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय जय  साईं===

For Daily SAI SANDESH
Click at our Group address :

For Daily Sai Sandesh Through SMS:
Type ON SHIRDIKESAIBABAGROUP
In your create message box
and send it to
+919870807070
Please Note : For Donations
Our bank Details are as follows :
A/c-Title -Shirdi Ke Sai Baba Group
A/c.No-0036DD1582050
IFSC -INDB0000036
IndusInd Bank Ltd,
N-10/11,Sec-18,
Noida-201301.

For more details Contact :
Anand Sai (Mobile)+919910617373 or mail us