शिर्डी के साँई बाबा ग्रुप (रजि.)

Tuesday, 24 July 2012

नेक कोई एक तो करम करले

ॐ सांई राम
 
नेक कोई एक तो करम करले,
नेक कोई एक तो करम करले
रोज़ थोड़ा-थोड़ा साँई का भजन कर ले 2

माया के दिवाने थोड़ा पुन्य भी कमाले तू
साँई नाम की गंगा में गोते आ लगाले तू
मोहमाया त्यागने का प्रण करले 2
रोज़ थोड़ा-थोड़ा साँई का भजन करले 2

होके धनवान भी तू कितना ग़रीब है
दूर साँई चरणों से जग के करीब है
मेरी इस बात का मनन करले 2
रोज़ थोड़ा-थोड़ा साँई का भजन करले 2

त्याग के शरीर जब साँई धाम जाएगा
तेरा ये ख़ज़ाना तेरे काम नहीं आएगा
जमा साँई नाम के रतन करले 2
रोज़ थोड़ा-थोड़ा साँई क भजन करले 2

प्यार से पुकार साँई दौड़े चले आएंगे
देखना वो डेरा तेरे मन में लगाएंगे
शिरडी के जैसा अपना मन करले 2
रोज़ थोड़ा-थोड़ा साँई का भजन करले

नेक कोई एक तो करम करले
रोज़ थोड़ा-थोड़ा साँई का भजन करले


For Daily SAI SANDESH Click at our Group address : http://groups.google.com/group/shirdikesaibaba/boxsubscribe?p=FixAddr&email
Current email address :
shirdikesaibaba@googlegroups.com

Visit us at :
For Daily Sai Sandesh Through SMS:
Type ON SHIRDIKESAIBABAGROUP
In your create message box
and send it to
+919870807070
Please Note : For Donations
Our bank Details are as follows :
A/c-Title -Shirdi Ke Sai Baba Group
A/c.No-0036DD1582050
IFSC -INDB0000036
IndusInd Bank Ltd,
N-10/11,Sec-18,
Noida-201301.
For more details Contact :
Anand Sai (Mobile)+919810617373 or mail us