You are Shirdi Ke Sai Baba Ji's Devotee No.

आप भी शिर्डी के साईं बाबा जी के सन्देश रोजाना पा सकते है, बस निचे अपना ई-मेल पता लिख कर submit करे

Wednesday, 1 February 2012

एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा


ॐ साईं राम

एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा
देखता तू क्या है इक दिन देखता रह जायेगा

रब से ग़फलत छोड़ कब से है अजब मस्ती में तू
आने वाली है क़यामत बैठ जा कश्ती में तू
साईं के बन्दों का बस इक काफला रह जायेगा
एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा

वो है इक गहरा समंदर तू मैं मिट्टी की लकीर
तूने गर उसको न पाया वो अमीर और तू फकीर
तेरे उसके दरमियाँ इक फासला रह जायेगा
एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा

उसके क़दमों से लिपट जा जिंदगी मिल जायेगी
रास्ते में है अँधेरा रौशनी मिल जायेगी
अक्ल वाला चल पड़ेगा सरफिरा रह जायेगा
एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा

रात दिन की इस तपस्या को भी क्या समझेगा तू
ना-समझ बन कर अगर ख़ुद को खुदा समझेगा तू
ढूँढने निकला है जिसको ढूँढता रह जायेगा
एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा

तू फ़क़त साईं का बन जिसका कोई मज़हब नहीं
जिसने अपने चाहने वालों को चाहा कब नहीं
आसरा रख वर्ना तू बे-आसरा रह जायेगा
एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा

एक वक़्त आयेगा ऐसा सब धरा रह जायेगा
देखता तू क्या है इक दिन देखता रह जायेगा


●▬▬▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬●


-: आज का साईं सन्देश :-

जो साईं दर्शन करे,
पाप कर्म धुल जाय |
सदविचार मन में उठे,
बाबा भक्ति पाय ||

पुण्य किये पिछले जनम,
दर्शन उसको होय |
देख नज़र भर साईं को.
जग साईं मय होय ||

●▬▬▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬●



For Join Our Blog :- Click Here


For Visit Our Website :- Click Here
For Our Profile :- Click Here


For Join Our Group :- Click Here


For Join Our Page :- Click Here
E-Mail :- saikahoney@saimail.com


                                                      wosgrp@saimail.com


 For Daily SAI SANDESH  :- Click Here

Donate Eyes... Support us...

एक 18 साल का लड़का ट्रेन में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था. अचानक वो ख़ुशी में जोर से चिल्लाया "पिताजी, वो देखो, पेड़ पीछे जा रहा हैं". उसके पिता ने स्नेह से उसके सर पर हाँथ फिराया. वो लड़का फिर चिल्लाया "पिताजी वो देखो, आसमान में बादल भी ट्रेन के साथ साथ चल रहे हैं". पिता की आँखों से आंसू निकल गए. पास बैठा आदमी ये सब देख रहा था. उसने कहा इतना बड़ा होने के बाद भी आपका लड़का बच्चो जैसी हरकते कर रहा हैं. आप इसको किसी अच्छे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखाते?? पिता ने कहा की वो लोग डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं. मेरा बेटा जनम से अँधा था, आज ही उसको नयी आँखे मिली हैं. #नेत्रदान करे. किसी की जिंदगी में रौशनी भरे.