You are Shirdi Ke Sai Baba Ji's Devotee No.

आप भी शिर्डी के साईं बाबा जी के सन्देश रोजाना पा सकते है, बस निचे अपना ई-मेल पता लिख कर submit करे

Sunday, January 29, 2012

कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा

ॐ साईं राम

कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा
लेकिन ये साईं शक्ति कुछ दर्द कम करेगी
कुछ अपने सर पे लेगी कुछ तेरे सर रहेगा
कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा

आया है तू जहां से जाएगा तू वहीँ पर
पूछेगा आसमां जब तूने क्या किया ज़मीं पर
तू अभी से सोच रखियो, उसे क्या जवाब देगा
कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा

औरों को क्या दिया है औरों से क्या लिया है
शिकवों के साथ तूने कभी शुक्र भी किया है
जिस दिन हिसाब होगा उस वक़्त क्या करेगा 
कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा

तन की सजावटों में जो मन को भूल बैठा
समझो के अपने साईं भगवन को भूल बैठा
तेरा ये हाल है तो इसी हाल में रहेगा
कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा

लेकिन ये साईं शक्ति कुछ दर्द कम करेगी
कुछ अपने सर पे लेगी कुछ तेरे सर रहेगा
कर्मों का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा
तुझे भोगना पड़ेगा तुझे भोगना पड़ेगा तुझे भोगना पड़ेगा

●▬▬▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬●
-: आज का साईं सन्देश :-

दीक्षित जी, चांदोरकर,
ये दो मन के मीत |
बार बार मुझसे कहें ,
गाओ साईं गीत ||

कई बार विनती करें,
घर पर मेरे आय |
बाबा दर्शन लाभ को,
शिर्डी मुझे भिजाय ||

●▬▬▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬●



For Join Our Blog :- Click Here
For Visit Our Website :- Click Here
For Our Profile :- Click Here
For Join Our Group :- Click Here
For Join Our Page :- Click Here
E-Mail :- saikahoney@saimail.com
                                                      wosgrp@saimail.com
 For Daily SAI SANDESH  :- Click Here

Donate Eyes... Support us...

एक 18 साल का लड़का ट्रेन में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था. अचानक वो ख़ुशी में जोर से चिल्लाया "पिताजी, वो देखो, पेड़ पीछे जा रहा हैं". उसके पिता ने स्नेह से उसके सर पर हाँथ फिराया. वो लड़का फिर चिल्लाया "पिताजी वो देखो, आसमान में बादल भी ट्रेन के साथ साथ चल रहे हैं". पिता की आँखों से आंसू निकल गए. पास बैठा आदमी ये सब देख रहा था. उसने कहा इतना बड़ा होने के बाद भी आपका लड़का बच्चो जैसी हरकते कर रहा हैं. आप इसको किसी अच्छे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखाते?? पिता ने कहा की वो लोग डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं. मेरा बेटा जनम से अँधा था, आज ही उसको नयी आँखे मिली हैं. #नेत्रदान करे. किसी की जिंदगी में रौशनी भरे.