You are Shirdi Ke Sai Baba Ji's Devotee No.

आप भी शिर्डी के साईं बाबा जी के सन्देश रोजाना पा सकते है, बस निचे अपना ई-मेल पता लिख कर submit करे

Saturday, January 28, 2012

बाबाजी ने सुनी है मेरी पुकार

ॐ साईं राम


बाबाजी  ने  सुनी  है  मेरी  पुकार,
बुलाया  है  मुझे  अपने  दरबार,

दरबार  में साईं  जी  के,
हर  पाप  मिट  जाते  है,
अपने  दुखो  को  भूलकर,
खुशियाँ  हम  पाते  है,
साईं  के  दरबार  में,
आता  है  मुझे  करार,
इसीलिए  बाबाजी  से  मैंने,
की  थी  फरियाद,


बाबाजी  ने  सुनी  है  मेरी  पुकार,
बुलाया  है  मुझे  अपने  दरबार ,

समाधी  मंदिर  जाकर,
दर्शन  साईं  के  पाऊँगी,
अपना  सब  हाल  बाबा  को  सुनाऊंगी,
बस  एक  बाबा  ही  तो,
सुनते  है  मेरी  फरियाद ,
और  क्यों  जाऊं   मैं,
किसी  और  के  द्वार,

बाबाजी  ने  सुनी  है  मेरी  पुकार,
बुलाया  है  मुझे  अपने  दरबार,

द्वारकामाई  की  गोद  में,
नींद  प्यारी  मुझे  आती  है,
वह  पर  मेरे  साईं  की ,
परछाई  नज़र  मुझे  आती  है,
करते  है  साईंजी,
मुझसे  भी  बहुत  प्यार,
इसीलिए  साईंजी  ने  बुलाया  है,
मुझे अपने  दरबार

बाबाजी  ने  सुनी  है  मेरी  पुकार,
बुलाया  है  मुझे  अपने  दरबार


अगर  नज़रे  साईंजी  को  देखना  चाहें  तो  आँखों  का  क्या कसूर,
हर  वक़्त  खुशबु  साईं  की  आये  तो  साँसों  का  क्या  कसूर,
सपनों  में  साईंजी  शिर्डी  बुलाये  तो  रातों  का  क्या  कसूर

यह अरदास बाबा जी की लाडली बेटी बहन आँचल के द्वारा बाबा जी को भेंट की गई | बाबा की कृपा सदा बनी रहे |
 -: आज का साईं सन्देश :-
 

बाबा जी के चरित से,
श्रद्धा भक्ति जगाय |
हृदय बैठ हेमांड के,
बाबा ही लिखवाय ||

गोविन्द जी दाभोलकर,
अब हेमांड कहाय |
नया नाम कैसे मिला,
वे खुद ही समझाय || 


 

For Join Our Blog :- Click Here
For Visit Our Website :- Click Here
For Our Profile :- Click Here
For Join Our Group :- Click Here
For Join Our Page :- Click Here
E-Mail :- saikahoney@saimail.com
                                                                     wosgrp@saimail.com
 For Daily SAI SANDESH  :- Click Here

Donate Eyes... Support us...

एक 18 साल का लड़का ट्रेन में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था. अचानक वो ख़ुशी में जोर से चिल्लाया "पिताजी, वो देखो, पेड़ पीछे जा रहा हैं". उसके पिता ने स्नेह से उसके सर पर हाँथ फिराया. वो लड़का फिर चिल्लाया "पिताजी वो देखो, आसमान में बादल भी ट्रेन के साथ साथ चल रहे हैं". पिता की आँखों से आंसू निकल गए. पास बैठा आदमी ये सब देख रहा था. उसने कहा इतना बड़ा होने के बाद भी आपका लड़का बच्चो जैसी हरकते कर रहा हैं. आप इसको किसी अच्छे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखाते?? पिता ने कहा की वो लोग डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं. मेरा बेटा जनम से अँधा था, आज ही उसको नयी आँखे मिली हैं. #नेत्रदान करे. किसी की जिंदगी में रौशनी भरे.