You are Shirdi Ke Sai Baba Ji's Devotee No.

आप भी शिर्डी के साईं बाबा जी के सन्देश रोजाना पा सकते है, बस निचे अपना ई-मेल पता लिख कर submit करे

Friday, January 20, 2012

साईं बाबा की पालकी चली

ॐ साईं राम


 साईं  बाबा  की  पालकी  चली
कष्ट  भक्तों  के  टालती  चली
पालकी  पे  सवार, पहने  फूलों  के  हार
क्या  सुन्दर  लगे  मखमली

पालकी  में  भक्तों  के  बाबा  विराजे 
बाबा  के  माथे  पे  चंदा  है  साजे
कण  कण  महके  है, उपवन  महके है
मन  की  खिलने  लगी  हर  कली

बाबा  की  मेरे  है  महिमा  निराली
जिसने  जो  माँगा, वो  लौटा  न  ख़ाली
कितनी  मंगलमय, शुभ  बेला  आई
साईं  भक्तों  को  लागे  भली
मतवाले  भक्तों  को  देखो  साईं  महिमा  गाते  कभी  इधर  से कभी  उधर  से,
ढोली  ढोल  बजाते  वो  अन्तर्यामी   मंद  मंद  मुस्काए  रे
 
यह भजन बाबा की बेटी साईं प्रिया जी के द्वारा बाबा के चरणों में ।
-: आज का साईं सन्देश :-

चाकी  के  दो  पाट  में,
भक्ति  कर्म बताय ।
मुठिया  जिस  से  पीसते,
उसमे  ज्ञान  समाय ।।

अहम्  भाव  द्वेष  और,
आसक्ति  अधिकाय ।
हो  जावें  जब  दूर  ये,
आत्म  ज्ञान  प्रगटाय ।।

श्री सद्गुरु साईंनाथार्पणमस्तु । शुभं भवतु ।। 

For our Profile :-   Click Here

                                             For join our Group :- Click Here

                                             For join our Page :-  Click Here 

                                             E-mail :- saikahoney@saimail.com

Donate Eyes... Support us...

एक 18 साल का लड़का ट्रेन में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था. अचानक वो ख़ुशी में जोर से चिल्लाया "पिताजी, वो देखो, पेड़ पीछे जा रहा हैं". उसके पिता ने स्नेह से उसके सर पर हाँथ फिराया. वो लड़का फिर चिल्लाया "पिताजी वो देखो, आसमान में बादल भी ट्रेन के साथ साथ चल रहे हैं". पिता की आँखों से आंसू निकल गए. पास बैठा आदमी ये सब देख रहा था. उसने कहा इतना बड़ा होने के बाद भी आपका लड़का बच्चो जैसी हरकते कर रहा हैं. आप इसको किसी अच्छे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखाते?? पिता ने कहा की वो लोग डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं. मेरा बेटा जनम से अँधा था, आज ही उसको नयी आँखे मिली हैं. #नेत्रदान करे. किसी की जिंदगी में रौशनी भरे.