You are Shirdi Ke Sai Baba Ji's Devotee No.

आप भी शिर्डी के साईं बाबा जी के सन्देश रोजाना पा सकते है, बस निचे अपना ई-मेल पता लिख कर submit करे

Thursday, January 19, 2012

आपका शुक्रिया है .... आपका शुक्रिया है

ॐ साईं राम
 आपसे  क्या  कहूँ  देवा,

आपसे  क्या  मिला  है,


मुझे  जीवन  दान,


माँ  का  प्यार  बाबा ,


सब  आपसे  ही  मिला  है,


आपका  शुक्रिया  है  ......आपका  शुक्रिया  है .....




जब  दुखों  की  थी  आंधी  आई,


आपने  वरदहस्त  रखा  मुझ  पर  साईं ,


आपका  शुक्रिया  है  .....आपका  शुक्रिया  है .....



आपने  जीने  की  कला  है  सिखलाई,


दुनिया  में  मैं  आपकी  भक्त  कहलाई,


आपका  शुक्रिया  है ..... आपका  शुक्रिया  है ....



जब  साथ  न  देने  आया  कोई ,


आपने  हर  कदम  हर  मोड़  पर  संभाला  साईं,


आपका  शुक्रिया  है  ......आपका  शुक्रिया  है ...



जब  आँखों  में  आंसू  थे,


तब  आप  ही  आये  थे  आंसू  पोंछने  साईं.....


आपका  शुक्रिया  है ...... आपका  शुक्रिया  है ....



जब  याद  किया  आपको  बाबा,


मन   निर्मल  पावन  हुआ  साईं ,


आपका  शुक्रिया  है  .......आपका  शुक्रिया  है ...



जब  जब  भी  मैं  गिरी,


आपने  आकर  उठा  लिया  साईं,


आपका  शुक्रिया  है  .......आपका  शुक्रिया  है ...



आपसे  क्या  कहू  देवा,

 
आपसे  क्या  मिला  है,
 
मुझे  जीवन  दान,
 
माँ  का  प्यार  बाबा,
 
सब  आपसे  ही  मिला  है,
 
आपका  शुक्रिया  है  ......आपका  शुक्रिया  है .....

                                                                      

ॐ  साईं  राम, जय  साईं  नाथ.....

विशेष आभार :-
प्रिया, विभूति  मलिक जी

 -: आज का साईं सन्देश :-
आटा पीसने से तात्पर्य : -
 
शिर्डी वासी सोचकर,
जो भी अर्थ लगाय ।
मस्तक में हेमांड के,
अर्थ अलग ही आय ।।

अर्थ  करें  हेमांड जी,
ऐसा  अर्थ  बताय ।
साठ बरस  तक  पीसकर,
साईं  कष्ट  मिटाय ।।
 

For our Profile :-   Click Here

                                             For join our Group :- Click Here

                                             For join our Page :-  Click Here 

                                             E-mail :- saikahoney@saimail.com

Donate Eyes... Support us...

एक 18 साल का लड़का ट्रेन में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था. अचानक वो ख़ुशी में जोर से चिल्लाया "पिताजी, वो देखो, पेड़ पीछे जा रहा हैं". उसके पिता ने स्नेह से उसके सर पर हाँथ फिराया. वो लड़का फिर चिल्लाया "पिताजी वो देखो, आसमान में बादल भी ट्रेन के साथ साथ चल रहे हैं". पिता की आँखों से आंसू निकल गए. पास बैठा आदमी ये सब देख रहा था. उसने कहा इतना बड़ा होने के बाद भी आपका लड़का बच्चो जैसी हरकते कर रहा हैं. आप इसको किसी अच्छे डॉक्टर से क्यों नहीं दिखाते?? पिता ने कहा की वो लोग डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं. मेरा बेटा जनम से अँधा था, आज ही उसको नयी आँखे मिली हैं. #नेत्रदान करे. किसी की जिंदगी में रौशनी भरे.